संदेश

follow me लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टैबलेट स्मार्टफोन वितरण को लेकर आई खबर ।25 दिसम्बर अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर वितरण होना है।

चित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक लाख युवाओं को फ्री टैबलेट व मोबाइल सौंपेंगे। इसमें राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की है। जिसके तहत पहले चरण में 25 दिसंबर को 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण होगा। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट दिया जा रहा है। पहले अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी जाएगी प्राथमिकता  पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए , बीए , बीएससी , आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। डिजी शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अभी भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। सरकार की ओर से लावा, सैमसंग और एसर  जैसी नामचीन कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है।24 दि...