25 अनसुने रोचक तथ्य भारत के बारे में । AMAZING 25 FACTS ABOUT INDIA

भारत वर्ष 2011 तक सवा सौ करोड़ आबादी वाला देश हैं. हमारे देश की सबसे रोचक बात यह हैं कि यहाँ पर हर दिन ऐसी खोज होती हैं जो कि दुनिया को आश्चर्य में डाल देती हैं. भारत के बारे में यदि रोचक तथ्य लिखने जाए तो यह सूची कभी भी समाप्त नहीं होने वाली हैं. इसीलिए हम आपको भारत के चुनिन्दा ऐसी रोचक बातें बताने जा रहे हैं जिसने पूरी दुनिया की रुपरेखा ही बदल कर रख दी

1. भारत के 25 सबसे अमीर लोगो की कुल सम्पति तकरीबन 174.8 अरब अमेरिकी डॉलर हैं.

2. भारत में बड़ी संख्या में लोग शाकाहारी हैं, जो कि पूरे विश्व के शाकाहारियो से भी ज्यादा हैं.

3. भारत में व्हिस्की (whisky) की खपत पूरे विश्व में उत्पादित व्हिस्की का आधा हैं.
4. भारत में सिर्फ मुस्लिम आबादी 14% प्रतिशत हैं साथ ही यहाँ 3 लाख से भी ज्यादा मस्जिद हैं. दुनिया के किसी भी इस्लामिक देश में भी इतनी मस्जिद नहीं हैं.

5. भारत दुनिया का पहला देश हैं जहाँ स्टील का उत्पादन हुआ था.

6. पशुचिकित्सा विज्ञान भी सबसे पहले भारत में विकसित हुआ था.
7. दुनिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टूडियो जिसका नाम “रामोजी फिल्म स्टूडियो” हैं, भारत के हैदराबाद में स्थित है.

8. एक समय भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था, जब वह अंग्रेजो का गुलाम नहीं था. भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था. उस समय भारत के पास विश्व की सम्पूर्ण सम्पति का 25% धन था.

9. भारत हीरो का खनन करने वाला पहला देश हैं. दुनिया के दस बेशकीमती हीरे भी भारत की देन हैं.
10. भारत हर साल 11 अरब किलो ग्राम आम का उत्पादन करता हैं, जिसका वजन 80000 ब्लू व्हेल के बराबर हैं.

11. शून्य की खोज भारत में आर्यभट के द्वारा की गई थी.

12. दशमलव पद्धति भारत की ही देन हैं.

13. सबसे पहले π (पाई) के मान की गणना भारत के गणितज्ञ “बोधायन” ने 6`टी शताब्दी में की थी.

14. त्रिकोणमिति और बीजगणित भी विश्व को भारत ने दिया हैं.
15. शतरंज का खेल भी भारत की ही देन हैं.

16. प्लास्टिक सर्जरी सबसे पहले 2600 ईसापूर्व भारत में की गयी थी. भारत के महान शल्य चिकित्सक सुश्रुत को फादर ऑफ़ सर्जरी (father of surgery) के नाम से जाना जाता हैं. एनस्थीसिया का उपयोग भी भारत में पुराने समय से किया जा रहा हैं.

17. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले लोग भारत में रहते हैं.

18. भारत में 1650 भाषाएं बोली जाती हैं.
19. भारत के तिरूपति बालाजी मंदिर में 600 नाई करीब 20000 लोगो के सर के बाल एक दिन में काटते हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी बाल की दुकान हैं. इन बालों से मंदिर को साल भर में 1000 करोड़ रू की आमदनी होती हैं.

20. बुधिया सिंह जो कि भारत के धावक है, उन्होने मात्र 4 साल की उम्र में 65 कि.मी की मैराथन 7 घंटे में पूरी कर ली थी. वे अभी तक 50 से ज्यादा मैराथन में भाग ले चुके हैं.

21. भारत के झारखंड राज्य में अंडरग्राउंड कोयले की खदान हैं जिसका 1916 से खनन कर रहे हैं और अभी भी कोयला प्राप्त कर उपयोग कर रहे हैं.

22. कुम्भ मेला भारत में सबसे बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं, जो कि 12 साल में एक बार लगता हैं. जिसका अन्तरिक्ष से सैटलाइट के द्वारा फोटो खींचा गया था.
23. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश हैं. इसके साथ ही यह चाय, अदरक और कैले के उत्पादन में भी नंबर 1 पर हैं.

24. विश्व का पहला विश्वविद्यालय भी भारत में था, जिसका नाम तक्षशिला था.

25. विश्व में सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश हैं, जहां पर छः ऋतु(seasons) पाई जाती हैं

टिप्पणियाँ