VI में फ्री में दे रहा है। 2 GB डेटा बस डायल करें या VI एप से करें एक्टिव और पायें 2 GB बिल्कुल फ्री
Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vi (वोडाफोन आइडिया) लगातार नए-नए ऑफर्स जारी करता रहता है. ऐसा ही एक ऑफर Data Delight है, जो कंपनी के Hero Unlimited डेटा रिचार्ज प्लान का हिस्सा है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को हर महीने 2GB का डेटा फ्री मिलता है. इसके लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना होता है.
कैसे एक्टिवेट होगा फ्री डेटा?
वोडाफोन आइडिया का यह फीचर ऑटोमेटिक एक्टिव नहीं होता है. इसे एक्टिवेट करने के लिए Vi यूजर्स को 121249 डायल करना होता है. इस नंबर को अपने मोबाइल नंबर से डायल करके आप Data Delight को एक्टिव कर सकते हैं. इसके अलावा Vi ऐप के जरिए भी इस ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं.
वोडाफोन आइडिया के Hero Unlimited प्लान्स में विकेंड डेटा रोलओवर और डेली अनलिमिटेड नाइट टाइम डेटा मिलता है. टेलीकॉम ऑपरेटर के Vi Unlimited Hero plan की कीमत 299 रुपये से शुरू होती है.कंपनी के अनलिमिटेड हीरो प्लान्स में बिंग ऑल नाइट बेनिफिट भी मिलता है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री इंटरनेट मिलता है. साथ ही कस्टमर्स को विकेंड डेटा रोलओवर का लाभ भी मिलता है, जिसकी मदद से कंज्यूमर्स हफ्ते भर के बचे हुए डेटा को शनिवार और रविवार को यूज कर सकते हैं.
हाल में ही वोडाफोन आइडिया ने अपने पोर्टफोलियो में 82 रुपये का ऐड-ऑन पैक जोड़ा है, जो यूजर्स को SonyLIV प्रीमियम का मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. कस्टमर्स को 28 दिनों के लिए इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा. इस ऐड ऑन प्लान में यूजर्स को 4GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 14 दिनों की है.
Ihokhu
जवाब देंहटाएं