टैबलेट एवं स्मार्टफोन से संबंधित आई बड़ी खबर। इंटर में 65% से ज्यादा अंक वालों को मिलेगा टैबलेट।
UP Free Tablet Yojna: यूपी सरकार 12 वीं में 65 फासदी से ज्यादा नंबर लाने पर छात्र-छात्राओं को मुफ्त में टेबलेट देगी. योगी सरकार फ्री टेबलेट योजना की तैयारियां तेज कर दी है. टीम-9 की बैठक में सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी के सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके लिए सभी जिलों के तहसीलों में सेंट्रल स्टोर बनाने की तैयारी जल्द शुरू होगी. प्रदेश में युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए 4700 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया है. दिसंबर के पहले हफ्ते तक ये जारी कर दिया जाएगा. बता दें वर्क आर्डर 2500 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे और टैबलेट 2200 करोड़ में खरीदे जाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 12वीं में 65 फीसद से अधिक अंक पाने वालों को बंटने वाले टेबलेट के लिए जिलों में तैयारियां तेज हो गई हैं. टेबलेट के लिए तहसीलों में सेंट्रल स्टोर बनाया जाएगा. इसके साथ ही एक फीसदी टेबलेट की रैंडम चेकिग की जाएगी. हर जिलों में टेबलेट पाने वाले छात्रों की संख्या लाखों में होने के कारण अधिकार...